Dalljiet Kaur के केन्या लौटने की वजह आई सामने, दूसरे पति ने एक्ट्रेस को दे दी इस बात की धमकी

Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur Kenya Return: लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर ने NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल से पिछले साल शादी कर ली थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दलजीत के अपने बेटे जेडन के साथ भारत लौटने के बाद दोनों के बीच तलाक की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

दलजीत इन दिनों अपने पति निखिल से अलग होने की खबरों के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इन सबके बीच, दलजीत कौर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर केन्या से अपनी 'गर्ल स्क्वाड' की एक तस्वीर शेयर की। दलजीत के पति निखिल, जो केन्या में रहते हैं, ने उनके घटिया सोशल मीडिया पोस्ट पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी टीम ने दलजीत से कॉन्टैक्ट किया था कि वह उनके घर से उनका सामान ले जाए, वर्ना, वह उन्हें दान में दे देंगे। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि वह उनकी सहमति के बिना उनके शादी की तस्वीरें और वीडियो फुटेज शेयर करने के लिए उन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

मंगलवार को दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पीले रंग का आउटफिट पहने हुए नजर आई थीं और अपने दोस्तों के साथ एक रेस्तरां में मस्ती करती नजर आ रही थीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'जब आप अपनी गर्ल स्क्वाड से मिलते हैं...'।

आपकी जानकारी के लि बता दें, दलजीत ने निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया है और निखिल ने उन पर हैरामसेंट का आरोप लगाया है। बता दें कि दलजीत की शादी पहले शालीन भनोट से हुई थी, लेकिन 2015 में शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद दोनों अलग हो गए थे। उनका एक बेटा है जिसका नाम जेडन है।

दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी की बात करें तो उन्होंने मार्च 2023 में भारत में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की। दलजीत शादी के तुरंत बाद उनके साथ केन्या चली गईं। यह कपल खुश लग रहा था और दलजीत अक्सर सोशल मीडिया पर केन्या में अपने नए जीवन की झलक अपने फैंस और चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती थीं।

जनवरी 2024 में जब दलजीत अपने बेटे जेडन के साथ भारत वापस आ गईं, तो चीजें बदल गईं। इससे उनके अलग होने की खबरें फैलने लगीं लेकिन दलजीत चुप रहीं। कुछ दिनों बाद, उनकी टीम ने एक बयान जारी कर कहा कि वह अपनी मां की सर्जरी के लिए देश वापस आई हैं।

Read more about: dalljiet kaur nikhil patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X