..................... Dalljiet Kaur private videos with new husband nikhil patel Dalljiet Kaur nikhil patel bedroom video - Hindi Filmibeat

नए पति संग प्राइवेट वीडियो शेयर करती नहीं रुक रही है ये एक्ट्रेस, बेडरूम वीडियो शेयर कर बोली- सुकून

dalljit kaur bedroom video

Dalljiet Kaur Video: लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने 18 मार्च को शादी के बाद अपनी नई लाइफ शुरू की है। एक्ट्रेस अब मुंबई छोड़कर पति और बच्चों के साथ केन्या में शिफ्ट हो गई हैं। इसके साथ ही शादी के बाद ही दलजीत और निखिल की न्यूली वेड रोमांस वाली वीडियो और तस्वीरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस खुद अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर कर रही हैं।

इसी कड़ी में दलजीत कौर ने अपना नया वीडियो ड्रॉप किया है। इस वीडियो में इस वीडियो दलजीत और निखिल की शादी के बाद नई गृहस्थी की झलकिया देखने को मिल रही हैं। वीडियो में दलजीत के हाथों की मेहंदी भी साफ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ब्लैक ब्रालैट में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

दलजीत की इंस्टाग्राम स्टोरी पर नजर डाले तो उन्होंने यहां मुंबई का घर छोड़ने और केन्या में नई शुरूआत की झलकियां शेयर की हैं। इसमें से ज्यादा वायरल दलजीत का बेडरूम वीडियो हो रहा है। इस वीडियो में दलजीत ने अपने बेडरूम का नजारा दिखाया है। शादी के बाद से दलजीत औक निखिल की प्राइवेट तस्वीरों पर फैंस का दिल अटका हुआ है।

बता दें कि निखिल पटेल का जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ, जहां वे अब काम करते हैं। बिजनेसमैन की पिछली शादी से दो बेटियां, तेरह वर्षीय अरियाना और आठ वर्षीय अनिका हैं। वर्तमान में, वह काम के लिए नैरोबी में स्थित है, जहां दलजीत जल्द ही बेटे जेडन के साथ ट्रांसफर हो जाएंगी।

दलजीत मनोरंजन इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा हैं और पिछले कुछ वर्षों में कई हिट टीवी शो और रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस शालिन भनोट से नाटक 'कुलवधु' में एक साथ काम करने के दौरान मिलीं और 2009 में उनसे शादी कर ली। उन्होंने 2015 में शालीन को तलाक दे दिया।

Read more about: dalljiet kaur television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X