तालक की खबरों के बीच कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आईं दलजीत कौर

Dalljiet kaur

Dalljiet kaur latest video: दलजीत कौर टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं। दलजीत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि पिछले साल ही दलजीत कौर ने बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, लेकिन अचानक से दोनों ने ही अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। दोनों के तलाक की खबरें भी तेज हैं ऐसे में दलजीत कौर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

सामने आया दलजीत का बोल्ड अवतार
दलजीत कौर के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दलजीत कौर बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वे बेहतरीन स्टाइल दिखाती दिख रही हैं। उनके लुक्स फैन्स को बेहद ही पसंद आ रहे हैं। इन वीडियोज़ को देखकर लगता है कि दलजीत अपने कठिन समय से उभरती नजर आ रही हैं। दलजीत इन दिनों भारत में हैं। वे किसी काम के सिलसिले में भारत आई थीं।

दलजीत ने दिया बड़ा बयान
हाल ही में दलजीत एक इवेंट में गई थीं जहां उनसे सवाल पूछने पर वह कहती हैं कि बेशक हम कितनी बड़ी बात कर लें, लेकिन आज भी महिलाएं आगे बढ़ने से डरती हैं। फिर चाहें बात सोसाइटी को लेकर हो या आलोचना को लेकर हो। मैं एक एक्टर, एक मां एक महिला होने के तौर पर खुद अपने लिए स्टैंड लेती हूं। बता दें कि दिलजीत के इस बयान को उनके तालक से जोड़ा गया था।

इन शोज में कर चुकी हैं काम
आपको बता दें कि दलजीत कौर मानों या ना मानों, सपना बाबुल का बिदाई, नच बलिए 4, इस प्यार को क्या नाम दूं, स्वरागिनी, मां शक्ति, कयामत की रात, गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा जैसे सीरियल में काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X