क्यों टूटी थी दलजीत कौर की पहली शादी? शालीन भनोट ने माता-पिता के सामने ही मारा... सास ने बंद कर दी..

दलजीत कौर टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री है और इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने निखिल पटेल के साथ में दूसरी शादी की थी और अब दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ चुका है। लेकिन आपको बता दें कि अभिनेत्री ने पहली शादी टीवी एक्टर शालीन भनोट के साथ की थी और आज हम आपको बताने वाले हैं कि दोनों की शादी क्यों टूटी।
दलजीत कौर और शालीन भनोट की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे परफेक्ट जोड़ियों में शुमार थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और तलाक हो गया। दोनों ने शो कुलवधू पर साथ में काम किया था। जहां दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और अचानक से शादी कर ली।
9 नवंबर 2013 को शालीन भनोट और दलजीत कौर का एक बच्चा हुआ। बच्चा होने के कुछ ही वक्त बाद दोनों की तलाक की खबरें सामने आ गई। इसके बाद उनके फैंस का भी दिल टूट गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा था कि "हमारी शादी में परेशानी शादी के अगले दिन ही आने लग गई थी। मेरी सास ने मुझसे बात करना बंद कर दिया क्योंकि वह शादी के गिफ्ट से खुश नहीं थी।"
दलजीत कौर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "हम बहुत अलग हैं और वह हमेशा इसके बारे में जानते थे। मेरे पिता की तीन बेटियां हैं और वह इस तरीके से शादी का खर्चा नहीं उठा सकते हैं जैसे कि वह उम्मीद कर रहे थे। जेडन को शालीन टीका लगवाने भी नहीं जाया करते थे और मैं अकेले अपने बेटे की देखभाल कर रही थी।"
इसी के अलावा दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर तलाक के दौरान शारीरिक दुर्व्यवहार के भी आरोप लगा दिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि शालीन भनोट उन्हें अपमानित करते हैं और उन पर अभिनेत्री ने घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाए। दिलजीत ने कहा कि "उसने मेरे पिता के सामने मुझे धक्का दिया और मेरी जांघ पर तकरीबन एक महीने तक चोट रही।"
दलजीत कौर ने इस पर आगे बताया था कि मैं उसको फिर भी माफ कर दिया था कि शादी को सफल होने में वक्त लगता है। हालांकि इसके बावजूद भी दोनों का तलाक हुआ और फिर एक्ट्रेस ने दूसरी शादी निखिल पटेल के साथ की। वो भी सफल नहीं हो पाई और शादी के 10 महीने बाद एक्ट्रेस दोबारा भारत लौट आई।


Click it and Unblock the Notifications















