Dalljiet Kaur ने पति को दिया जन्मदिन का तोहफा, दर्ज करवाई FIR, सौतन का करेंगी पर्दाफाश

Dalljiet Kaur filed FIR against nikhil patel: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। साल 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी, लेकिन दलजीत की दूसरी शादी भी टिक नहीं सकी। कुछ ही महीनों में वह केन्या से भारत आ गईं। दलजीत ने निखिल पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के भी आरोप लगाए थे, लेकिन उल्टा निखिल ने भी दलजीत को लीगल नोटिस थमा दिया था, लेकिन 2 दिन पहले निखिल मुंबई आए थे, लेकिन वह अकेले नहीं थे उसके साथ थीं उनकी गर्लफ्रेंड SN जिसका खुलासा वह कई बार अपनी इंस्टा स्टोरी में कर चुकी हैं।
दलजीत ने दिया तोहफा, दर्ज करवाई FIR
बता दें कि निखिल के जन्मदिन पर दलजीत कौर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी, लेकिन इसी के साथ ही उनकी अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसमें उन्होंने एक लंबा नोट भी शेयर किया था। वह साफ तौर पर निखिल से यह पूछना चाहती थीं कि उन्होंने इस रिश्ते को क्यों खराब किया। उनका बेटा अभी भी उन्हें पिता कहता है, लेकिन बात दें कि दलजीत कौर ने निखिल को सिर्फ जन्मदिन की बधाई ही नहीं दी थी। उन्होंने निखिल को जन्मदिन का तोहफा भी दिया है। दरअसल दलजीत ने निखिल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
2 अगस्त को दर्ज करवाई थी रिपोर्ट
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने 2 अगस्त को मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। बता दें कि यह FIR IPC की धारा 85 और 316(2) के तहत दर्ज की गई है। इस एफ आई आर के मुताबिक दलजीत ने निखिल पर क्रूरता और धोखा देने का आरोप लगाया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने निखिल के खिलाफ नैरोबी सिटी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसमें निखिल पटेल को केन्या में उनके घर के उन्हें या उनके बेटे को बेदखल करने का से रोकने के लिए स्टे ऑर्डर हासिल किया था।


Click it and Unblock the Notifications











