दलजीत कौर की परेशानी को अनदेखा कर लहंगा पहनकर 'डोला रे डोला' पर नाचे उनके एक्स हसबैंड, VIDEO हो रहा वायरल

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों परेशानियों से घिरी हुई हैं। शालीन भनोट से तलाक के बाद उन्होंने निखिल पटेल से पिछले साल ही शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच अनबन होने की वजह से दलजीत और निखिल का रिश्ता भी टूटता नजर आ रहा है। जहां निखिल ने भी दलजीत के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है वहीं दलजीत ने भी निखिल के खिलाफ एफ. आई. आर दर्ज करवाई है।
एक्स पति को याद कर रही हैं दलजीत
वहीं पिछले दिनों एक यूजर ने दलजीत से पूछा था कि क्या शालीन भनोट ने आपसे बात की। तभी दलजीत ने रिप्लाई करते हुए कहा उसने अपने बेटे तक के बारे में नहीं पूछा। वह बिजी है। बता दें कि दलजीत और शालीन भनोट ने साल 2009 में शादी की थी। वहीं साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।
डोला रे डोला पर किया शालीन ने डांस
बता दें कि शालीन भनोट इन दिनों अपने अपने काम को लेकर खास बिजी चल रहे हैं। हाल ही में शालीन भनोट धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ विदेशी ट्रिप पर गए हुए हैं। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित शालीन भनोट को लहंगा पहना देती हैं और शालीन लहंगा पहनकर माधुरी के मोस्ट पॉपुलर गाने 'डोला रे डोला' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा वाह अब बस यही देखने को रह गया था तो वहीं दूसरे ने कहा- शालीन यहां डांस कर रहे हैं उधर बेटा परेशान हो रहा है। वहीं तीसरे यूजर ने कहा पीके लग रहे हो।


Click it and Unblock the Notifications











