अभी तो खत्म भी नहीं हुआ था हनीमून... खतरे में 41 साल की दलजीत कौर की दूसरी शादी? पति के खिलाफ उठाया ये कदम

dalljiet kaur, nikhil patel

Dalljiet Kaur Nikhil Patel Divorce: टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर जो कि पिछले दिनों अपनी दूसरी शादी के बाद केन्या शिफ्ट हो गई थी अब उन्हें लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, हसीना ने बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ दूसरी की इंडिया छोड़कर चली गईं। अब दलजीत ने सोशल मीडिया पर काफी शॉकिंग कदम उठाया है जिससे उनके फैंस काफी सन्न रह गए हैं।

दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम से निखिल पटेल की सारी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं। इतना ही नहीं हसीना ने शादी के तुरंत बाद अपने नाम के आगे निखिल का सरनेम लगाते हुए दलजीत कौर पटेल कर लिया था। अब उन्होंने ये सरनेम भी हटा दिया है।

दलजीत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब सिर्फ उनके बेटे और उनकी फिटनेस फोटोज और वीडियोज हैं। एक्ट्रेस ने पति निखिल पटेल के साथ के सारे रिश्ते मिटा दिए हैं। हां, कुछ तस्वीरों में दलजीत को दुल्हन बने जरुर देखा जा सकता है। लेकिन उनके साथ निखिल पटेल नहीं है। दलजीत ने निखिल की बेटी के साथ की भी अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। ये रिश्ता गहराई तक ख़राब हुआ है।

दूसरी तरफ निखिल ने भी दलजीत के साथ की अपनी शादी और रिश्ते में होने की तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बस उनकी बेटी और दोस्त यार ही नज़र आ रहे हैं। दलजीत के बेटे जेडन के सतह निखिल अच्छा रिश्ता शेयर करते थे। लेकिन अब उनके बेटे के साथ की भी कोई तस्वीर अकाउंट पर नहीं नज़र आ रही है। दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबर है। हालांकि, अभी इस दरार का कारण सामने नहीं आया।

दलजीत की ये दूसरी शादी थी। एक्ट्रेस ने साल 2009 में टीवी सीरियल कुलवधु के अपने को-स्टार शालीन भनोट से शादी की थी। ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और अलग होने के बाद दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया। उस समय दलजीत ने शालीन पर मारपीट का आरोप लगाया था। पहले प्यार में मिले धोखे के बाद बड़ी मुश्किल से एक्ट्रेस ने खुद को और बेटे को संभाला और अकेले जिंदगी में आगे बड़ी। इस बीच 2022 में उनकी निखिल पटेल से मुलाकात हुई। निखिल भी तलाकशुदा थे और बेटी के पिता थे। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सगाई के बाद दुनिया के सामने शादी की थी। ये शादी पिछले साल मार्च में पूरी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X