पति के सामने नाच रही थी ब्रालेट पहनकर लड़कियां, लेकिन Dalljiet Kaur के हुस्न ने दी सबको मात

Dalljiet Kaur Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में दूसरी शादी की है और इस शादी के बाद से ही वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने जब से दूसरी शादी की है तभी से वो हर रोज पोस्ट करके कुछ ना कुछ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती ही रहती हैं और एक बार फिर से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।
दलजीत का वीडियो
दलजीत कौर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने पति के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में इन दोनों के ईर्द-गिर्द दो हसीनाएं भी डांस कर रही हैं। दलजीत के पति निखिल पूरी तरह से उनकी आंखों में खोए हुऐ हैं और दोनों एक-दूसरे से खूब बातें करते नजर आ रहे हैं। दोनों के लुक की बात करें तो दलजीत ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है तो निखिल बेसिक ब्लैक रंग की टी-शर्ट और ग्रे पैंट डाली हुई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दलजीत ने लिखा कि- मुझे बहुत सी चीजों से डरने के लिए कहा गया था, लेकिन मैं खुशी जाहिर करने से नहीं डरूंगी। हमारे साथ गाओ और नाचो! खुश रहो।
निखिल और दलजीत के बारे में
बता दें कि निखिल पटेल का जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ, जहां वे अब काम करते हैं। बिजनेसमैन की पिछली शादी से दो बेटियां, तेरह वर्षीय अरियाना और आठ वर्षीय अनिका हैं। वर्तमान में, वह काम के लिए नैरोबी में स्थित है, जहां दलजीत बेटे जेडन के साथ ट्रांसफर हो गई हैं। दलजीत मनोरंजन इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा हैं और पिछले कुछ वर्षों में कई हिट टीवी शो और रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस शालिन भनोट से नाटक 'कुलवधु' में एक साथ काम करने के दौरान मिलीं और 2009 में उनसे शादी कर ली। उन्होंने 2015 में शालीन को तलाक दे दिया।
दलजीत की प्रोफेशनल लाइफ
दलजीत कौर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने 2019 में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस 13 में भाग लिया। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में अंजलि और 'काला टीका' में मंजिरी की भूमिका के लिए जानी जाने वाली दलजीत को आखिरी बार 'ससुराल गेंदा फूल 2' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications