तलाक के बाद अब नए BF के साथ शादी कर रही दलजीत ने छोटी सी ड्रेस में की बैचलर पार्टी, सब कुछ भूली एक्ट्रेस

Dalljiet Kaur Bachellorette Party: टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर बहुत जल्द एक बार फिर से शादी के बंधन मे बंधने वाली हैं। शालीन भानोट से अलग होने के बाद दलजीत अब 18 मार्च 2023 को अपने यूके-बेस्ड बिजनेसमैन मंगेतर निखिल पटेल संग दूसरी शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी रखी और अब इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर दलजीत कौर की बैचलर पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें एक्ट्रेस अपनी दोस्तों संग नजर आ रही हैं। अपनी बैचलर पार्टी के लिए दलजीत ने एक डार्क ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने 'ब्राइड-टू-बी' सैश भी फ्लॉन्ट किया। सामने आए एक वीडियो में दलजीत अपनी गर्ल गैंग के साथ खुलकर डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में उन्हें केक काटते हुए भी देखा जा सकता है।
दलजीत की बैचलरेट पार्टी में टीवी इंडस्ट्री से उनकी सभी करीबी दोस्त जैसे- करिश्मा तन्ना, सुनयना फोजदार, प्रणिता पंडित सहित कई अन्य लोग शामिल थे और बैश में सभी लड़कियों को मस्ती करते देखा गया।
जानकारी के लिए बता दें कि 18 मार्च को मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंधने के बाद दलजीत एक शानदार रिसेप्शन होस्ट करने की भी प्लानिंग कर रही हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया था कि अपनी शादी के लिए एक्साइटेड होने के साथ-साथ वह थोड़ी घबराई हुई भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications