केन्या में हुई दलजीत कौर और निखिल पटेल के तलाक की सुनवाई, पति ने शादी मानने से किया साफ इनकार

Dalljiet kaur and Nikhil Patel Divorce hearing in Kenya: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि पिछले साल उन्होंने बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी, लेकिन अब उनकी दूसरी शादी उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है। दलजीत कौर और निखिल पटेल के बीच की तकरार काफी लंबे समय से चल रही है कभी निखिल पटेल दलजीत को लीगल नोटिस भेजते हैं तो कभी दलजीत कौर निखिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाती हैं।
बता दें कि हाल ही में इस केस से जुड़ी पहली हियरिंग केन्या के कोर्ट में हुई थी। जिस बारे में हाल ही में दलजीत कौर ने अपडेट दिया है, वह बताती हैं कि इस हियरिंग में क्या हुआ, लेकिन इस पोस्ट शेयर करने के कुछ देर बाद ही दलजीत कौर इस पोस्ट को डिलीट कर देती हैं।
दलजीत अपने इस पोस्ट में लिखती हैं- आज केन्या के कोर्ट में मेरे केस की सुनवाई हुई थी। यह उनके लिए है जो इस बारे में जानना चाह रहे हैं कि इस केस में आगे क्या हुआ। दलजीत कहती हैं कि उनके (निखिल पटेल) वकील जज को यह साबित करने के जुटे थे कि हमारी शादी हुई ही नहीं।
एफआईआर दर्ज करते समय भारतीय पुलिस ने मुझसे कहा था कि अगर वह इस शादी को मानने से मना कर देते हैं तो गवाह और ट्रेडिशन उन्हें सलाखों के पीछे डालने के लिए काफी हैं।
दलजीत यहीं नहीं रुकीं दलजीत आगे कहती हैं कि उन्हें और उनके परिवार को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने इस शादी से इनकार कर दिया है। दलजीत @WATUKENYA का नाम मेनशन करते हुई कहती हैं कि एक इवेंट में आपके कई टॉप के नेताओं ने हिस्सा लिया था। क्या उस फंक्शन में वाइफ को इनवाइट नहीं किया था ? या फिर मैं एक मिस्ट्रेस थी जिसे इनवाइट किया गया था।
दलजीत कहती हैं यह तुम्हें मुझे करवाचौथ वाले दिन बताना चाहिए था जब मैं रात के 11:30 बजे तक अपने पति के लिए व्रत रख रही थी। इसके बजाए मुझे उस दिन खाने का स्वाद लेना चाहिए था। तुम्हे शर्म आनी चाहिए निखिल।
आखिरी में दलजीत कहती हैं कि मैं अपने लिए काफी हूं। मैं उन लोगों से नहीं डरती हूं। जो सपोर्ट करने की जगह छिप रहे हैं। मैंने यह सोचकर दोस्त बनाए थे कि आप भारतीयों की तरह सच्चाई का साथ देंगे। बता दें कि दलजीत कौर ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











