Dalljiet Kaur: शादी के ऐलान के बाद पहली बार मंगेतर के साथ नजर आईं दलजीत, जल्द छोड़ेंगी अपना देश

Dalljiet Kaur Fiance Nikhil Patel

Dalljiet Kaur With Fiance Nikhil Patel: टीवी जगत जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया, जब उन्होंने अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया। दलजीत कौर की दूसरी शादी को लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं क्योंकि पहली शादी को लेकर उनका एक्सपीरिएंस कुछ अच्छा नहीं रहा है। आपको बता दें दलजीत के एक्स हसबैंड यानी शालीन भनोट इन दिनों, 'बिग बॉस 16' के घर में हैं और ट्रॉफी जीतने के काफी करीब पहुंच गए हैं और दूसरी तरफ दलजीत अपने आने वाली जिंदगी की खुशियां मना रही हैं। हाल ही में दलजीत और उनके मंगेतर निखिल पटेल को साथ में स्पॉट किया गया और अब उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पहली बार साथ नजर आए दलजीत और निखिल
दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पर जबसे अपनी शादी का ऐलान किया है, फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि वो किससे शादी कर रही हैं। तो आपको बता दें कि निखिल एक बिजनेसमैन हैं और इन दिनों केन्या में रह रहे हैं। उनके साथ उनकी दो प्यारी सी बेटियां भी रहती हैं। वहीं, दलजीत की बात करें तो एक्ट्रेस की पहली शादी से उन्हें एक बेटा है और शादी के बाद वो अपने बेटे के साथ केन्या में ही शिफ्ट हो जाएंगी। इन सब खबरों के बीच दलजीत और निखिल को पहली बार मीडिया के सामने स्पॉट किया गया। दोनों ने ब्लैक रंग के कपड़ों में ट्विनिंग की हुई थी। जहां एक्ट्रेस ने ब्लैक टॉप और ग्रे डेनिम स्कर्ट पहनी थी, वहीं निखिल ने ब्लैक टी-शर्ट को येलो शॉर्ट्स के साथ पेयर किया हुआ था।

दलजीत ने रोमांटिक फोटो की शेयर
आपको बता दें, दलजीत कौर ने हाल ही में निखिल के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की, जिसमें कपल का अंदाज काफी रोमांटिक लग रहा था। दलजीत ने इस फोटो में ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है और निखिल भी ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। दलजीत ने निखिल को गले लगाया हुआ है और निखिल उन्हें किस करते नजर आ रहे है। दोनों को ऐसे साथ देखकर फैंस उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं और कभी ना अलग होने की दुआ कर रहे हैं।

Read more about: dalljiet kaur nikhil patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X