फेम के लिए शादी करने का आरोप. तलाक के बाद भड़कीं दलजीत कौर, कहा- 'मैने कोई शाहरुख खान से..'

By Filmibeat Desk
Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur on Divorce- दलजीत कौर भले ही अब सिंगल हो लेकिन उन्होने तलाक के बाद काफी कुछ झेला है। टीवी की इस मशहूर अदाकारा ने दो बार शादी की है और दोनों बार तलाक का सामना करना पड़ा है।

लेकिन तलाक के बाद उनको लगातार कई बातें सुननी पड़ी रही हैं जिसका जवाब उन्होने अब दिया है। filmygyan से बात करते हुए उन्होने इस आरोप का जवाब दिया है कि उन्होने निखिल पटेल से सिर्फ फेम के लिए शादी की थी।

दलजीत कौर काफी मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं और इस आरोप से वो काफी दुखी हुईं थीं। उन्होने शाहरुख खान का नाम लेते हुए निखिल पटेल के फैंस को इन आरोपों का जवाब दिया है।

क्या बोलीं दलजीत कौर

दलजीत कौर का कहना है कि, ''लोग अक्सर बोलते हैं कि मैने फेम के लिए शादी की थी। अरे भाई मैने शाहरुख खान से शादी नहीं की।'' टीवी एक्ट्रेस का ये बयान अपने आपमें सबकुछ बयां कर रहा है। हालांकि उन्होने अपने एक्स पति को लेकर कुछ नहीं कहा है। इस इंटरव्यू में दलजीत ने कई तरह की बातें की थीं। निखिल पटेल से शादी के दौरान वो काफी खुश थीं और सोशल मीडिया पर फैंस का इनको काफी प्यार मिला था।

कौन था पहला पति?

दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ काफी अलग रही है और वो किसी ना किसी तरह से खबरों का हिस्सा रही हैं। निखिल से पहले दलजीत कौर ने शालीन भनोट से शादी की थी। बता दें कि शालीन से उनका एक बेटा है जिसका नाम जेडन है। बाद में निखिल से शादी करके वो केन्या जाकर बस गईं थीं। हालांकि बाद में पता चला कि निखिल का कहीं और अफेयर है तो उनसे भी तलाक ले लिया। फिलहाल वो सिंगल हैं। वो सोशल मीडिया और यूट्यूब से पैसे कमाकर अपने बच्चे का ख्याल रख रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dalljiet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X