कौन है SN? जिसके साथ चल रहा दलजीत के पति का अफेयर, एक्ट्रेस ने खोली पोल

Daljiet kaur nikhil patel

Daljiet Kaur Husband Extra Marital Affair: टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री दलजीत कौर की प्राइवेट लाइफ इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले साल उन्होंने मार्च महीने में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ में दूसरी शादी रचाई थी। लेकिन शादी के 10 महीना बाद ही उनकी जिंदगी में काफी दिक्कतें आना शुरू हो गया और वह अपने बेटे के साथ में वापस भारत लौट आई।

हालांकि कई महीनो से दलजीत कौर अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे हुई थी। लेकिन अब उनका सब टूट चुका है और आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते के टूटने की वजह का भी खुलासा कर दिया है। उनके पति निखिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वर्कआउट करते हुए एक फोटो शेयर की और इसमें उन्होंने किसी SN नाम की लड़की का जिक्र किया लिखा तुम मुझे अच्छा महसूस करवाती हो।

इस पर दलजीत कौर ने निखिल की स्टोरी को रिपोस्ट कर दिया और लिखा कि "तुमको शर्म आनी चाहिए कि तुम्हारी पत्नी शादी के 10 महीने बाद ही बेटे के साथ में वापस चली गई। यहां तक कि अब तुम उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी हमेशा के लिए बाहर चले गए हो। पूरी फैमिली ही टॉर्चर की गई है और कम से कम बच्चों के लिए तो थोड़ा सम्मान बनाए रखना चाहिए था।"

दलजीत कौर ने आगे बताया कि "मैं बहुत चुप थी क्योंकि मेरे पास में बहुत सारी दूसरी चीजें भी करने के लिए थी।"एक्ट्रेस की इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था और उन्होंने अपनी पोस्ट में एक लड़की का भी मेंशन किया है। यही वजह थी यह दलजीत अपनी शादी के 10 महीने बाद ही बेटे के साथ भारत वापस लौट आई।

इसी के अलावा आपको बता दें कि दलजीत कौर हमेशा से ही अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रही है। निखिल पटेल से पहले उन्होंने मशहूर टीवी अभिनेता शालीन भनोट के साथ में शादी रचाई थी। उनसे उन्हें एक बेटा भी है और नई उम्मीद के साथ उन्होंने निखिल के साथ शादी की थी। लेकिन अफसोस की बात यह है कि उनका दूसरा रिश्ता भी चल नहीं पाया।

Read more about: daljiet kaur nikhil patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X