'छोटी बच्ची नहीं है, 30 साल की है..' निखिल पटेल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर भड़कीं दलजीत कौर, कही ये बात?

Dalljiet Kaur Angry On Nikhil Patel Girlfriend- दलजीत कौर और निखिल पटेल की तलाक की खबरों ने सबको चौंकाया था। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर निखिल को लेकर चर्चा थी। अब उनकी कथिक गर्लफ्रेंड को लेकर दलजीत कौर खूब बरसी हैं।
बता दें कि मंगलवार एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लाइव सेशन किया था और इस दौरान वो अपने फैंस से बातचीत कर रही थीँ। इस दौरान उन्होने निखिल की कथित प्रेमिका के बारे में कुछ गंभीर दावे किए।
दलजीत ने अपने अलगाव के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया और उन पर उनके बीच मतभेद पैदा करने का आरोप लगाया। जी हां, निखिल पटेल का नाम सफीना नजर के साथ जुड़ रहा है और लाइव सेशन के दौरान दलजीत ने काफी खरी खोटी सुनाई है।
क्या बोलीं दलजीत?
कौर ने निखिल की कथित गर्लफ्रेंड पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उसकी पिछली शादी से उसके दो बच्चे भी हैं। उनका कहना था, "आप खुद शादी शुदा हो, पति है, 2 बच्चे हैं और किसी और के पति का खालीपन भर रहे हो? क्यों? यह सवाल जिंदगी भर मेरे दिल में रहेगा। मुझे नहीं लगता कि वह जो कर रही है उसे उसे करने की जरूरत है.' क्या पता, होगा उनका कोई कारण शायद।'' इसके बाद दलजीत को लेकर बातें हो रही हैं और लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
कभी निखिल की गर्लफ्रेंड से बात की है?
इस दौरान किसी ने दलजीत से पूछा कि किया उन्होने निखिल पटेल की गर्लफ्रेंड से बात की है? इस पर दलजीत ने सीधा सा जवाब दिया है। उन्होने कहा, "क्या बात करूं उससे? वो कोई 12-15 साल की बच्ची थोड़ी है। 30 साल की है और दो बच्चों की माँ है। क्या पता, शायद उन्हें पश्चिमी संस्कृति में ये सब स्वीकार होगा। मुझे नहीं पता। जैसा हम बोलते हैं वैसा अभी भी हो रहा है। यह बहुत दुख की बात है। मैं अब नहीं रोऊँगी।"


Click it and Unblock the Notifications











