सलमान खान मुझे कभी Bigg Boss 13 में जाने नहीं देंगे, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा !
सलमान खान के बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 13 का आगाज जल्द होने वाला है। इस शो को लेकर कई टीवी और बॅालीवुड एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे हैं। खासकर सलमान से निजी जिंदगी में जुड़े लोग बिग बॅास के किसी ना किसी सीजन का हिस्सा बनते हुए खबरों में आ जाते हैं।
इस बार ऐसा ही एक नाम सामने आ रहा है डेजी शाह का। हाल ही में इस बात की खबर आयी कि डेजी शाह को बिग बॅास 13 के लिए अप्रोच किया गया है। जब मीडिया ने इस बारे में डेजी शाह से सवाल पूछा तो उनका जवाब जानकर आप चौंक जायेंगे। डेजी शाह ने पहले इस बात से इंकार कर दिया कि वह बिग बॅास 13 का हिस्सा बनने जा रही हैं।

जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान अगर खुद उन्हें शो में शामिल होने का प्रस्ताव देते हैं तो क्या वह बिग बॅास का हिस्सा बनेंगी। इस सवाल के जवाब में डेजी ने कहा कि अगर मुझे बिग बॅास 13 का प्रस्ताव आता है तो खुद सलमान खान मुझे शो में नहीं जाने देंगे। वो बोलेंगे कि मत जाओ।
वैसे डेजी तो नहीं लेकिन इस सीजन बिग बॅास के घर में हर एपिसोड के लिए 1 करोड़ की फीस साथ सलमान खान की 'वीर' एक्ट्रेस जरीन खान एंट्री ले सकती हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई तय जानकारी नहीं आयी है।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं ऐसे बिग बॅास के कंटेस्टेंट, जिनका नाम सलमान से जुड़ने के बाद चमक गया है। कुछ शो का हिस्सा बन कर तो कुछ शो से बाहर निकलकर सलमान के कारण स्टार बन चुके हैं..


Click it and Unblock the Notifications