पिता डब्बू मलिक ने तान्या मित्तल को दिखाई हरी झंडी, अमाल मलिक की फोटो के साथ लिखा 'पसंदीदा औरत'

Daboo Malik on Tanya Amaal- बिग बॉस 19 को लेकर चर्चा है और अब जैसे जैसे वक्त आगे बढ़ रहा है कुछ अलग इस रियालिटी शो पर देखने को मिल रहा है। इस बीच कुछ रिश्ते बन रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों के बीच में दूरियां भी आ रही है। लेकिन ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा में अमाल मलिक और तान्या मित्तल का रिश्ता है।
जिस तरह से वो अमाल से बात करती हैं और उनके पास बैठती हैं वो काफी खास है। सभी बातें बना रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ हो रहा है। लेकिन अब अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने एक पोस्ट सोशस मीडिया पर किया जिससे नईं बातें होना शुरु हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि तान्या और अमाल का रिश्ता उनके परिवार को भी पसंद है।
कैसा था पोस्ट
अमाल मलिक से पिता डब्बू मलिक ने एक के बाद एक दो फोटोज साझा की हैं जिनमें अमाल और तान्या नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में अमाल खाना खा हैं और तान्या मित्तल उनको प्यार से देख रही हैं। इस तस्वीर में कैप्शन लिखा है, ''शादी के बाद मैं और मेरी पसंदीदा औरत।''
इसके अलावा डब्बू मलिक ने एक फोटो साझा की है जिसमें अमाल मलिक और नीलम गिरि डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में कैप्शन लिखा है, ''अपने होने वाले जीजू के साथ डांस करती नीलम।'' यकीनन इन तस्वीरों के अमाल मलिक के पिता ने साझा किया है और लोग है। हालांकि उन्होने किसी और की स्टोरी को शेयर किया था।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस स्टोरी के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। किसी का कहना है कि मलिक परिवार को ये रिश्ता मंजूर है तो किसी का कहना है कि उसका गर्लफ्रेंड है बाहर। कोई कह रहा है कि पिता को तान्या पसंद है तो किसी ने कहा कि उनको लग रहा होगा तान्या बहुत रईस है। इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











