देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ इस एक्टर ने दर्ज करवाया मामला, इमेज खराब करने का आरोप

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना पर 'मुझसे शादी करोगी' के कंटेस्टेंट और एक्टर मयूर शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है। देवोलीना के खिलाफ साइबर क्राइम में ये मामला दर्ज हुआ है। एक्टर ने आरोप लगाया है कि देवोलीना ने उन्हें अपमानित और उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की है। ये मामला सोशल मीडिया ट्विटर से जुड़ा है जहां दोनों के बीच बहस छिड़ गई थी।

Recommended Video

Devoleena Bhattacharjee के खिलाफ इस Actor ने दर्ज कराई शिकायत, लगाया ये आरोप | FilmiBeat

'मुझसे शादी करोगी' के कंटेस्टेंट मयूर शर्मा ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''अब चीजें बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अब ये मामला साइबर क्राइम तक पहुंच गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में साइबर क्राइम एक्शन लेगा।''

Devoleena Bhattacharjee

बता दें देवोलीना और मयूर के बीच बहस तब छिड़ी थी जब बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का गाना भूला दूंगा रिलीज हुआ। इस दौरान देवोलीना ने इस गाने की खुलकर आलोचना की और मयूर और एक्ट्रेस की बहस भी शुरू हो गई। ये मामला इतना बढ़ गया कि मयूर शर्मा ने देवोलीना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

वहीं इस मामले पर देवोलीना का कहना है कि ये सब सिर्फ एक पब्लिक स्टंट हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी मयूर को नहीं जानती हैं। वहीं मयूर शर्मा शहनाज के अच्छे दोस्त हैं। मुझसे शादी करोगी शो के दौरान मयूर शर्मा चर्चा में आए।

बता दें देवोलीना अक्सर चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस के दौरान एक टास्क के दौरान देवोलीना चोटिल हो गई थी इस वजह से वह शो से बाहर हो गई थी। लेकिन वह लगातार बिग बॉस को लेकर छाई रहती थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X