बिग बॉस 8 से बाहर हुईं घुंघराले बालों वाली सुकीर्ति कांडपाल
कलर्स का सबसे विवादित लोकप्रिय शो बिग बॉस 8 अपने पूरे शबाब पर है। दो हफ्ते का सफर यह शो पूरा कर चुका है और इसके दो प्रतियोगी शो से बाहर भी हो चुके हैं। लगता है इस बार दर्शक गण शो के महिला प्रतिभागियों से ज्यादा खुश नहीं है तभी तो पिछले हफ्ते सेक्सी हसीना सोनाली राउत शो से आउट हुईं थीं तो इस हफ्ते खूबसूरत घुंघराले बालों वाली सुकीर्ति कांडपाल को शो से बाहर होना पड़ा।
बिग बॉस 8 से बाहर हुईं घुंघराले बालों वाली सुकीर्ति कांडपाल
इस हफ्ते गौतम गुलाटी और सुकीर्ति कांडपाल को डेंजर जोन में डाला गया था लेकिन टीवी प्रेमियों ने गौतम को बचा लिया और सुकृति को बाहर का रास्ता दिखा दिया। आउट होने के बाद सुकीर्ति कांडपाल ने कहा कि उनका सफर इतनी जल्दी खत्म हो जायेगा, यह उन्होंने नहीं सोचा था लेकिन उन्होंने जितना भी वक्त शो के अंदर बिताया वो वाकई में काफी मेमोरेबल हैं।
इस खूबसूरत हसीना की जर्नी इतनी जल्दी खत्म हो जायेगी इस बारे में शायद शो के होस्ट सलमान खान को अंदाजा नहीं था इसलिए तो उन्होंने रोते हुए सुकीर्ति कांडपाल को खुश करने के लिए शो के प्रतियोगी पुनीत इस्सर के साथ जमकर जुम्मे की रात.. पर ठुमके लगाये।
साथ में नाचे सलमान और पुनीत
सुकीर्ति ने जाते-जाते 'हैंगओवर' अवॉर्ड अपने दोस्तों उपेन और आर्य को दिया। दूसरा अवार्ड 'काला डब्बा' था जो सुकीर्ति ने गौतम को दिया। सलमान खान की बहुत बड़ी फैन सुकीर्ति ने पब्लिसिटी और सल्लू के लिए ही बिग बॉस 8 में कदम रखा था।
सुर्कीति कांडपाल का बैकलेस फोटोशूट
बिग बॉस से पहले टीवी एक्ट्रेस सुर्कीति कांडपाल ने जॉर्डन के एंफी थिएटर में बैकलेस फोटो शूट कराया था जिसके लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा था।
आईये डालते हैं एक नजर सुर्कीति कांडपाल और उनके बिग बॉस के सफर पर..


Click it and Unblock the Notifications











