..................... Criminal Justice Season 3: Pankaj Tripathi set to return as lawyer Madhav Mishra, filming starts soon | क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 की घोषणा- नया केस सुलझाते दिखेंगे पंकज त्रिपाठी, जल्द शुरु होगी शूटिंग - Hindi Filmibeat

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 की घोषणा- नया केस सुलझाते दिखेंगे पंकज त्रिपाठी, जल्द शुरु होगी शूटिंग

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की चर्चित वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के तीसरे सीजन की घोषणा हो चुकी है। साल 2019 और फिर 2020 में रिलीज हुए इस शो के दोनों सीजन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। क्रिमिनल जस्टिस 3 में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर वकील माधव मिश्रा के किरदार नजर आने वाले हैं। जबकि बाकी स्टारकास्ट के नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

मेकर्स ने पंकज त्रिपाठी के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि जल्द ही शो फ्लोर पर जाने वाली है और शूटिंग शुरु होने वाली है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "हमने तैयारी शुरू कर दी है, अब आप को भी रिवीजन चालू कर देना चाहिए। क्रिमिनल जस्टिस 3 की शूटिंग जल्द शुरू हो रही है।"

Criminal Justice Season 3

आपको बता दें कि सीरीज का पहला सीजन काफी हिट हुआ था, इसमें विक्रांत मैसी, पंकज त्रिपाठी, अनुप्रिया गोयनका के साथ जैकी श्रॉफ नजर आए थे। दूसरे सीजन में घरेलू हिंसा की शिकार बनी कीर्ति कुल्हाड़ी दिखी थीं। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरा सीजन भारत की "किशोर न्यायिक और जेल तंत्र" पर केंद्रित होगी।

सीजन 1 के डायरेक्शन की जिम्मेदारी तिगमांशू धूलिया और विशाल फूरिया पर थी। वहीं, सीजन 2 का निर्देशन रोहन सिप्पी व अर्जुन मुखर्जी ने किया था। इसकी कहानी अपूर्व असरानी ने लिखी थी। बता दें, क्रिमिनल जस्टिस इसी नाम की बीबीसी स्टूडियो ड्रामा सीरीज़ का भारतीय रूपांतरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X