बिग बॉस 7 में नजर आयेंगे श्रीसंत!
कलर्स टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 की सुगबुगाहट चालू हो गयी है। हर बार की तरह इस बार भी यह शो पूरे कलेवर के साथ लोगों के सामने आने की तैयारी कर रहा है। इस बार भी यह शो सलमान खान ही होस्ट करेंगे। लेकिन इस बार आपको शो में एक नहीं बल्कि दो सलमान खान नजर आयेंगे। पूछिये कैसे तो हम आपको बता दें कि इस बार सलमान खान का शो में डबल रोल होगा।
तो वही प्रतिभागियों की लिस्ट में कोई खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन जिनका नाम इसकी लिस्ट में सबसे ऊपर है वह क्रिकेटर श्रीसंत का। हालांकि अभी इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन चूंकि शो में विवादित ही लोग आते हैं तो इसलिए शो की टीम श्रीसंत को एप्रोच कर रही है। हालांकि श्रीसंत की ओर से इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है।
अब सिल्वर स्क्रीन पर श्रीसंत की अय्याशी
आपको बता दें कि श्रीसंत अभी हाल ही में आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये थे और वह बेल पर जेल से बाहर आये हैं। मालूम हो कि इससे पहले वाला सीजन टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने जीता था। पिछले सीजन में क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्द भी प्रतियोगी थे लेकिन उन्हें भाजपा की कॉल पर शो से बाहर आना पड़ा था। खबर यह भी है कि इस बार शो अक्टूबर में नहीं बल्कि सितंबर में शुरू होगा।
आईये तस्वीरों के जरिये बताते हैं बिग बॉस सीजन 7 की खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications