आशा पारेख का वो टीवी शो जिसे हर गुरुवार किया जाता था टेलीकास्ट, क्रिकेटर बना था 'हीरो'

Kora Kagaz Actor: 90 के दशक में ऐसे काफी टीवी शोज टेलीकास्ट किए गए थे जिन्हें दर्शकों द्वारा काफ़ी प्यार मिला। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी सीरियल के बारे में बताने वाले हैं जिसे आशा पारेख ने डायरेक्ट किया था। इस शो में शादीशुदा महिला के जीवन में आई चुनौतियों के बारे में जिक्र किया गया था।
आशा पारेख द्वारा डायरेक्ट किए गए इस शो में एक दमदार कहानी और कलाकारों की शानदार एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस शो के लिए लोग पूरे हफ्ते इंतजार करते थे और इस सीरियल का नाम कोरा कागज था। इस सीरियल के चलते मशहूर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भी घर-घर में काफी ज्यादा मशहूर हो गई थी।
लेकिन आपको बता दें कि आशा पारेख ने इस सीरियल को डायरेक्ट तो किया ही था बल्कि वह इसकी प्रोड्यूसर भी थी। उन्होंने एक लड़की की खाली जिंदगी को पर्दे पर बहुत ही बखूबी दिखाया। रेणुका शहाणे के साथ में सलिल अंकोला जो की एक मशहूर क्रिकेटर भी रह चुके हैं। इस शो में नजर आए थे।
इस शो में पूजा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है और इसकी शादी हो जाती है। उसका पति किसी और लड़की से प्यार करने की वजह से उसे छोड़कर चला जाता है। लेकिन पूजा अपने मायके जाने के बजाय अपने ससुराल में ही रुक जाती है। वह वहां पर रहकर पढ़ाई करती है और नौकरी का सपना भी देख लेती है।
शो की कहानी में आगे और भी नए ट्वीट देखने को मिलते हैं और पूजा का देवर रवि उसकी तरफ आकर्षित होने लगता है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और बाद में पूजा की जिंदगी में काफी सारी चुनौतियां देखने को मिलती हैं। इस अशोक को 1999 में स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया गया था। इस शो के 169 एपिसोड भी बनाए गए थे।
आशा पारेख के इस शो को 2002 तक टेलीकास्ट किया गया था और यह सीरियल हर मंगलवार को आता था। लेकिन कुछ वक्त बाद इसका समय बदल गया और यह हर गुरुवार को रात के 9 बजे आने लगा। इस शो से रेणुका शहाणे काफी पॉप्युलर हो गई थी। उन्होंने 11 सालों तक टीवी इंडस्ट्री पर राज किया।


Click it and Unblock the Notifications











