'राखी का इंसाफ' रिएलिटी शो नहीं प्रायोजित नाटक

चैनल ने सुनीता सिंह और देव भारद्वाज नाम के दो कलाकारों का विवाद दिखाया। कैमरे के सामने लव, सेक्स और धोखा की तर्ज पर दोनों ने पहले पति-पत्नी के संबंधों की बखिया उधेड़ी और एपिसोड के अंत में वहीं पर शादी कर ली। इस पर मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति नरेंद्र कुमार सिंह ने सुनीता का पति होने का दावा करते हुए शो में दिखाए गए विवाद को प्रायोजित नाटक बताया।
नरेंद्र ने कहा कि सुनीता सिंह उसकी पत्नी है और एक कलाकार भी है। नरेंद्र ने सुनीता तथा अपनी शादी की तस्वीरें तथा राशनकार्ड आदि भी मीडिया को दिखाए। नरेंद्र ने जब इस सम्बंध में अपनी पत्नी सुनीता से फोन पर बात की तो उसने 'राखी का इंसाफ' कार्यक्रम का खुलासा करते हुए इस एपिसोड को पहले से तैयार स्क्रिप्ट पर आधारित एक फिल्मी कहानी बताया। साथ ही साथ इसके लिए पूरी कीमत मिलने की भी बात कही। इसमें सुनीता के ड्राइवर को उसका भाई बनाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











