कोरोना पॅाजिटिव हिमांशी खुराना की हालत बिगड़ी, तेज बुखार के बाद अस्पताल में एडमिट

बिग बॅास 13 फेम हिमांशी खुराना के हाल ही में कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आयीं। बताया जा रहा है कि वह फार्म बिल के विरोध को लेकर किसानों की एक रैली में शामिल हुई थीं। इसके बाद ही उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आयी थी। हिमांशी को डॅाक्टरों की सलाह पर होम क्वारंटाइन किया गया था।

घर से उनका इलाज जारी था। लेकिन इस बीत तबीयत अधिक खराब होने के कारण उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल में एडमिट किया गया। स्पाॅटबॅाय की रिपोर्ट अनुसार हिमांशी को 105 डिग्री बुखार था। जिसके बाद उनका आक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। ऐसे में उनकी हालत को देखते हुए एम्बुलेंस के जरिए उन्हें चंडीगढ़ के लुधियाना अस्पताल में एडमिट कराया गया।

Himanshi khurana,

गौरतलब है कि हिमांशी खुराना ने अपने कोरोना पॅाजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था कि मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॅाजिटिव पाई गई हूं।

सभी सावधानियां बरतने के बाद ऐसा हुआ है। दो दिन पहले मैं एक रैली में शामिल हुई थी। वह जगह काफी भीड़ वाला था। मुझे शूट पर जाना था। मैंने खुद को कोरोना टेस्ट करवाया। हिमांशी ने लिखा था कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें अपना कोरोना टेस्ट कराना चाहिए। आपको बता दें कि हिमांशी खुराना पंजाब की लोकप्रिय सिंगर हैं। असीम रियाज के साथ उन्होंने लॅाकडाउन में अपने वीडियो भी रिलीज किए। जो कि काफी लोकप्रिय हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X