राखी सावंत पर कोरोना का खौफ, सब्जियां खरीदने के लिए पहना PPE किट, वायरल हुआ VIDEO
बिग बॅास फेम राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में रहती हैं। बिग बॅास से बाहर आने के बाद भी राखी अपने अंदाज से फैंस को खुश करती हुई नजर आ रही हैं। राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां पर वह सब्जी वाले से अधिक पैसे लिए जाने पर भड़क गई थीं।
उनका ये वीडियो काफी तेजी से देखा गया। वहीं अब जहां कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर तेजी से फैल रहा है ऐसे में राखी सावंत अपने बोल्ड लुक से हटकर, अपना ग्लैमर अंदाज को पीछे छोड़ चुकी हैं। राखी सावंत ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पीपीई किट को अपन फैशन स्टाइल बना लिया है।

राखी सावंत मुंबई की सड़कों पर पीपीई किट पहनकर ईवनिंग वॅाक करते देखा गया। राखी ने वीडियो में अपील भी की है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए वह सड़कों पर पीपीई किट पहनकर सब्जी खरीदना चाहिए। राखी ने लोगों से कहा कि कोरोना से बचने के लिए वे बी पीपीई किट पहने।
राखी ने ये भी कहा है कि वो खुद पीपीई किट बाटेंगी। आपको बता दें कि हाल ही में राखी की मां की कैंसर की सफल सर्जरी हुई है। उन्होंने सड़क पर बैठकर सलमान खान का धन्यवाद बोला था। राखी को उनके मां की सर्जरी के लिए सलमान और सोहेल खान ने आर्थिक मदद की है। चलिए फिर आपको राखी सावंत का ये वीडियो दिखाते हैं जो कि पीपीई किट में कमाल की दिख रही है। ( फोटोग्राफर योगेन शाह ने ये वीडियो अपलोड किया है)


Click it and Unblock the Notifications