एरिका फर्नांडिस और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, बोलीं- टेस्ट किट पर भरोसा न करें, लैब टेस्ट सही
कसौटी जिंदगी की 2 फेम एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस कोरोना संक्रमित हुई हैं। इसकी जानकारी एरिका फर्नांडिस ने सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। एरिका फर्नांडिस ने यह भी बताया है कि उनकी मां भी कोरोना संक्रमित हुई हैं। एरिका फर्नांडिस ने सभी को इस बात की जानकारी दी है कि कोरोना से सावधान रहने की जरूरत है।
एरिका फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि कैसे उन्हें इस बात की जानकारी हुई है कि वह कोरोना संक्रमित हुई हैं। एरिका फर्नांडिस ने यह भी बताया कि उनमें कोविड के हल्के लक्षण मिले हैं। एरिका फर्नांडिस ने लिखा है कि कोविड ने जब पहली बार हमें हिट किया तो मैं इसे लेकर डरी हुई थी। यह भी जानती थी कि हम में से अधिकांश लोगों को बाद में संक्रमण जरूर होगा। दुर्भाग्य से मैं और मेरी मां पॉजिटिव हो गई हैं।

मैं सभी को सलाह देना चाहूंगी कि कोविसेल्फ किट पर भरोसा न करें। क्योंकि वह भरोसेमंद नहीं है। एरिका ने आगे लिखा कि 2 जनवरी को जब मुझे खांसी और गले से खराश हुई तो मैंने कोवीसेल्फ किट से टेस्ट किया। मुझे लैरिंजाइटिस है, यह सोचते हुए कि खांसी और गला खराब शायद उस वजह से हुआ हो लेकिन कंफर्म करने के लिए मैंने अगले दिनों में 2 और टेस्ट किए और तीनों टेस्ट निगेटिव आए। जब मैंने लैब से कोरोना का टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॅाजिटिव आयी है।
एरिका फर्नांडिस ने अपने इस पोस्ट में इस बात की भी गुजारिश की है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं। वो अपना टेस्ट जरूर करवाएं। गौरतलब है कि कसौटी जिंदगी की 2 के बाद एरिका फर्नांडिस ने कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के नए सीजन में भी नजर आयीं। सोशल मीडिया पर एरिका फर्नांडिस काफी लोकप्रिय हैं वह आए दिन अपनी हॅाट और ग्लैरस तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











