कोरोना के आगे बेबस हुईं हिना खान, पिता का निधन, खुद कमरे में बंद- मां के लिए लिखा दर्दनाक पोस्ट

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में आई उथल पुथल को लेकर काफी दुखी चल रही हैं। हाल में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद वह खुद कोरोना पॉजिटिव हो गईं। पिता को खोने के बाद वह एकदम टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दर्दनाक अनुभव शेयर किया। वह इस समय खुद को बेबस महसूस कर रही हैं।

हिना खान ने सोशल मीडिया पर फैंस संग अपने दुखों को बांटा। उन्होंने भावुक कर देने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा। उन्होंने कहा कि वह बहुत कठिन समय से गुजर रही हैं और जिस समय उनके परिवार को उनकी सबसे जरूरत थी वह उस वक्त उनके साथ नहीं हैं। इन दिनों हिना खान आइसोलेशन में हैं। वह परिवार व सबसे दूर क्वारंटीन हैं।

Hina Khan

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं एक असहाय बेटी हूं जो अपनी मां के साथ नहीं हूं, जब उन्हें सबसे ज्यादा मेरी मजरूरत है। डियर लोग, ये समय बहुत कठिन हैं। स्थिति सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि सबके लिए बहुत टफ हैं। कहावत है न, कठिन समय नहीं रकता मगर कठिन शख्स रुकता है। मैं टफ हूं थी और रहूंगी। मैं अपने पिता की स्ट्रॉन्ग बेटी हूं। अपनी प्रार्थना मेरे साथ बनाए रखना।

फोटो में दुखी दिखाई दीं हिना खान

फोटो में दुखी दिखाई दीं हिना खान


हिना खान ने इस इमोशनल पोस्ट के साथ अपनी क्वारंटाइन वाली फोटो भी शेयर की। वह इन तस्वीरों में मास्क लगाए नजर आ रही हैं। फोटो में हिना खान काफी मायूस और दुखी नजर आ रही हैं।

दुख बयां किया हिना खान ने

दुख बयां किया हिना खान ने

हिना खान अपने पिता के निधन के 6 दिन बाद ही कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। इसके तुरंत बाद उन्हें खुद को कमरे में बंद करना पड़ा। इस दुख की घड़ी में भी वह मां से मिल भी नहीं सकती। इसी बात का दुख हिना खान ने अपने पोस्ट में जताया।

दोस्त बने सहारा

दोस्त बने सहारा

गौहर खान, देबोलीना भट्टाचार्या, मौनी रॉय, अदा खान, अर्जुन बिजलानी, प्रियांक शर्मा, रश्मि देसाई से लेकर रुबीना दिलैक ने हिना खान को हिम्मत दीं।

आनन फानन में आई थीं मुंबई

आनन फानन में आई थीं मुंबई

हिना खान के पिता का जब निधन हुआ वह अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए कश्मीर में शूट कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने इस दुखद खबर को सुना वह आनन फानन में कश्मीर से मुंबई लौटीं। इसी दौरान वह कोरोना की चपेत में भी आई होंगी।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

हिना खान के पिता फोटोज में काफी फिट नजर आते हैं। लेकिन अचानक उनका दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X