कोरोना गाइडलाइन्स में जून से शूटिंग, ये हैं 7 तगड़ी शर्त, मौत पर मिलेंगे 50 लाख, जानिए DETAILS !
कोरोना वायरस के बीच टीवी शूटिंग का काम फिर से शुरू करने का फैसला किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए कुछ बड़े नियम और शर्तें रखी गई है। वो भी एक नहीं बल्कि कई सारी गाइडलाइन्स के साथ। लॉकडाउन 4 के साथ कई नए नियम में जीवन को सामान्य करने की कोशिश में सरकार भी है।
ऐसे में अब फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, मजदूरों और कई सारे लोगों के लिए आर्थिक संकट का भी खतरा सामने आता हुआ दिखाई दे रहा है। टीवी शोज पुराने शो को दिखाकर टीआरपी बटोरने में भी इतना सफल नहीं हो पा रहे हैं।

भाभीजी घर पर हैं, सोनी टीवी का केबीसी भी जल्द अपनी शूटिंग शुरू करने की तैयारी में है। कलर्स चैनल भी डांस शो लाने के लिए अपनी कोशिश शुरू कर चुका है। ऐसे में FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने जानकारी दी है कि कुछ प्रमुख शर्तों के साथ शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई गई है। मुमकिन है कि जून अंत से टीवी शोज की शूटिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications