आखिर बिग बॉस 6 में नित्यानंद करेंगे क्या?

खबर आयी है कि कलर्स के चर्चित शो बिग बॉस सीजन 6 में विवादों के गुरू स्वामी नित्यानंद प्रतियोगी बनकर आने वाले हैं जिसके बाद से चारों ओर से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी हैं। जब रीडर्स से ने यह खबर सुनी तो उनमें से आधे लोगों ने बड़ी ही तीखी प्रतिक्रिया दी और शो वालों से सीधे सवाल पूछ लिया कि आखिर नित्यानंद इस शो में आकर करेंगे क्या?

क्या वो शो में आकर प्रतियोगियों से अपना सेक्स ज्ञान बाटेंगे या फिर वो शो के लोगों को सीधे तौर पर सेक्स के लिए आमंत्रित करेंगे। वनइंडिया के एक पाठक ने तो उन्हें सीधे तौर पर कहा है कि नित्यानंद अगर बिग बॉस में आये तो वो शो का बहिष्कार कर देंगे।

अब आप समझ गये होंगेकि नित्यानंद से लोग किस हद तक नफरत करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि शो आखिर नित्यानंद को बुला क्यों रहा है? आखिर उसकी मंशा क्या है इसके पीछे? खैर अभी तक नित्यानंद के आने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सुनने में आया है कि नित्यानंद काफी इच्छुक हैं इस शो में प्रवेश करने के लिए।

खैर अगर नित्यानंद शो में आते हैं तो सल्लू मियां, जो कि कार्यक्रम के होस्ट हैं, झूठे कहलायेंगे क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि इस बार बिग बॉस सीजन 6 काफी साफ-सुथरा होगा जिसे लोग फैमिली के साथ देख सकेंगे। लेकिन जहां नित्यानंद होंगे वहां साफ-सुथरा माहौल कैसे हो सकता है?

गौरतलब है कि स्वामी नित्यानंद पर उनकी शिष्या और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रंजीता ने रेप का केस दर्ज करवाया था और आरोप लगाया था कि स्वामी नित्यानंद अपनी शिष्याओं का यौनशोषण करते हैं, रंजिता का आरोप था कि नित्यानंद ने उसके साथ करीब 40 बार देहशोषण किया था। स्वामी नित्यानंद ने इस बात से इकरार किया था लेकिन उन्होंने बोला था कि उन्होंने रंजिता के साथ संबंध उसकी मर्जी से बनाये थे, कोई जबरदस्ती नहीं की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X