यूं ही 'कंटेंट क्वीन' नहीं हैं एकता कपूर- लॉकडाउन के बाद कर रही हैं बैक टू बैक प्रोजेक्ट रिलीज
कोविड 19 के कारण मनोरंजन उद्योग कुछ महीनों से ठप पड़ा था, लेकिन 'कंटेंट क्वीन' एकता कपूर लॉकडाउन के समय भी कई परियोजनाओं पर काम करने में व्यस्त थीं। दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए एकता ने इस दौरान भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म और एक वेब शो रिलीज़ किया है।
एकता लॉकडाउन के तुरंत बाद सभी आवश्यक मानदंडों और सावधानियों के साथ शूटिंग के लिए तैयार थी। कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित वेब शो "ब्रोकन बट ब्यूटीफुल" का ट्रेलर रिलीज़ किया है, जिसे लेकर फैंस उत्साहित हैं। वही, हाल ही में बालाजी ने एक अन्य सुपरहिट शो "दिल ही तो है" का तीसरा सीजन और फिल्म "डॉली किटी और वो चमके सितारे" को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया है।

उद्योग के करीबी सूत्रों ने साझा किया, "एकता लगातार दर्शकों को पसंद आने वाले नए कंटेंट को तलाशने में व्यस्त है। वह सभी प्लेटफार्म पर, विशेष रूप से ओटीटी पर सभी फॉरमेट में अपना कंटेंट रिलीज कर रही हैं। इतना ही नहीं, इस लॉकडाउन में सीमित संसाधनों के साथ भी फिल्में या शो सहित मनोरंजन कर रही हैं।"
एक तरफ जहां निर्माता प्रोजेक्ट्स के लिए संघर्ष कर रहे हैं, एकता कपूर परियोजनाओं और ताजा कंटेंट के साथ धूम मचा रही हैं। कंटेंट कंसम्पशन में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए, एकता ने दर्शकों की पसंद को बखूबी परख लिया है और उन्हें कस्टम मेड कंटेंट प्रदान कर रही हैं। चाहे वह फिल्में हों, वेब शो हों या टीवी सीरियल- वह पूरी तरह से अपने काम में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications