बधाई हो.. कपिल के 'नौकर' ने कर ली शादी
[टेलीविजन] 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में भले ही बुआ अपने लिए अच्छे दुल्हे की तलाश में आज भी भटक रही हों, लेकिन शो में राजू का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर को आखिर अपनी जीवनसाथी मिल ही गई।

जी हां, राजू नंदिनी टंडन के साथ सात फेरों के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कॉमेडी नाइट विद कपिल में कपिल शर्मा के नौकर बने राजू को काफी पसंद किया जाता है। चंदन अपनी कॉमेडी के लिए काफी मशहूर हैं।
राजू यानि की चंदन प्रभाकर ने 25 अप्रैल को अमृतसर में शादी की है। बता दें, इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद 2005 से 07 तक चंदन ने लुधियाना की एक कंपनी में तीन साल नौकरी की।
गब्बर ने की कॉमेडी किंग कपिल की बोलती बंद
लेकिन समय के साथ चंदन की किस्मत ने पलटी खाई और वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई जा पहुंचे। वहां काफी समय तक जद्दोजहद करने के बाद उन्हें कॉमेडी नाइट विद कपिल में राजू का किरदार मिला। बता दें, चंदन प्रभाकर इंडियन लाफ्टर शो में फर्स्ट रनर-अप भी रहे थे।
फिलहाल, हम उन्हें नई जिंदगी की शुरूआत के लिए ढ़ेर सारी बधाई देते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications