हो गया फाइनल, तारक मेहता में नहीं होगी दयाबेन 'दिशा वकानी' की वापसी, फैंस को झटका !
कई दिनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चा हो रही है। कई तरह की मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आयीं। ऐसा माना जा रहा था कि दिशा वकानी एक बार फिर से दयाबेन के किरदार में वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन आपको बता दें कि अब ऐसा नहीं होने वाला है।
एक वेबसाइट ने इस खबर को सही बताया है कि दिशा वकानी शो में वापसी नहीं कर रही हैं। निर्माता और दिशा के बीत सुलह नहीं हो पायी है। दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पायी है। ऐसा माना जा रहा है कि दिशा वकानी कुछ शर्त रख रही हैं, जिस पर मेकर्स हां कहने के लिए तैयार नहीं हैं।

इस वजह से मेकर्स ने अब दिशा वकानी को शो में वापस नहीं लाने का मन बना लिया है। शो के निर्माता असित मोदी दयाबेन को लेकर फैसला कर चुके हैं। ऐसे में मेकर्स अब नई दयाबेन की तलाश करेंगे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले असित मोदी ने दिशा वकानी को शो में वापस लौट कर आने के लिए 30 दिन का समय दिया था।
जब दिशा वकानी का इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया तो मेकर्स ने नई एक्ट्रेस को कास्ट करने का मन बना लिया था। हालांकि दिशा वकानी ने मेकर्स के साथ सुलह करने की कोशिश की।
लेकिन फैसला हो गया है। मेकर्स शर्त के साथ दिशा वकानी को शो पर वापस नहीं लाना चाहते हैं। दिशा के पति मयूर चाहते हैं कि दिशा केवल 4 घंटे और महीने में 15 दिन काम करें। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि तारक मेहता के सभी कलाकार कितनी कमाई करते हैं। लाखों की फीस है सबकी। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications