झलक में भारती ले आई माधुरी की आखों में आंसू

Jhalak Dikhla Jaa
कलर्स चैनल पर चल रहे डांस रियेलिटी शो झलक दिखला जा में कॉमेडी क्वीन भारती ने अपने कंटेम्परेरी डांस के चलते बॉलीवुड की डांसिंग स्टार रह चुकी माधुरी दीक्षित की आखों में आंसू ले आई। दूसरी तरफ साथिया की सीधी साधी गोपी बहू ने कॉमेडी डांस करके सभी जजेस को हंसने के लिए मजबूर कर दिया।

झलक दिखला जा के पिछले एपिसोड में प्रतिभागियों के अजब गजब डांस देखने को मिले किसी ने हंसा हंसा कर जजेस के पेट में दर्द कर दिया तो किसी ने अपने दिल के दर्द को जाहिर कर जजेस की आंखों में दुख के आंसू ला दिए। किसी ने रोबोट का डांस किया तो किसी ने कार्टून कैरेक्टर पोपाया के अंदाज में डांस किया। लेकिन सबसे इस एपिसोड की जान गोपी बहू और भारती का डांस रहा।

पहले आईं जिया मनेक जो आज तक साथिया सीरियल में गोपी बहू के रुप में सभी की सहानुभूति लेती रही हैं। उनके कॉमेडी गाने पर डांस को देखकर करन जौहर, माधुरी के पेट में हंसते हंसते दर्द हो गया। उसके बाद कॉमेडी सर्कस की क्वीन रह चुकी भारती आईं और उन्होने पटियाला हाउस के गाने 'क्यों मैं जागूं और वो सपने बुन रहा है' पर एक कंटेम्परी डांस किया जिसे देखकर माधुरी और करन जौहर की आंखों में आंसू आ गए।

परफार्म करने के बाद उनके इस डांस के बारे में पूछने पर भारती ने कहा "मैंने ये सब कुछ अपनी जिंदगी में देखा है। जब मैं छोटी थी तब मेरे पिताजी हमें छोड़कर चले गए थे और उसके बाद मेरी मां ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है। कल अगर मेरी मां मुझसे मेरी जान भी मांगेंगी तो मैं बिना किसी सवाल के उन्हें अपनी जान तक दे दूंगी। "

भारती के इस जवाब को सुनकर शो के होस्ट के साथ-साथ जजेस तक की आंखों में भी आंसू आ गए। उसके बाद शो में बाकी प्रतिभागियो ने भी अपने-अपने डांस के जरिए जजेस को काफी खुश किया। अब अगले एपिसोड में कौन शो से बाहर होगा ये फैसला करेंगे जज। अपने पसंदीदा टीवी कैरेक्टरों को डांस फ्लोर पर डांस करते हुए देखते रहने के लिए देखिये कलर्स पर 'झलक दिखला जा'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X