कपिल का शो बना एक्शन का अखाड़ा, जोया-सोनाली में जमकर मार-पीट
'द एक्सपोज' में सोनाली राउत बनीं जीनत अमान
लेकिन ज़ोया अफ़रोज़ और सोनाली राउत यहां पर भी नहीं रूकी। सुनने में आया कि दोनों अभिनेत्रियां सेट से बाहर आकर भी लड़ाई करने लगीं। लेकिन दोनों को शांत कराने की कोशिश की जा रही थी तभी जोया अपनी मेकअप वैन में जाकर बैठ गयीं लेकिन सोनाली के तेवर काफी गर्म थे वो वैन में जाकर जोया से बोली की वो उनसे शराफत से पेश आये वर्ना वो एक थप्पड़ रसीद कर देंगी। सोनाली का तो बस कहना ही था जोया ने उन्हें इस बात के बाद एक जोरदार थप्पड़ जड़ भी दिया बस सोनाली ने भी इसका जवाब दे डाला।
इतना झगड़ा होते देख फिल्म के हीरो और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन जोया-सोनाली कहां किसी की सुनने वाली थीं, उन्होंने हिमेश को ही साइडलाइन कर दिया और जमकर मारपीट की। अब इस किस्से की क्या हकीकत है यह तो कॉमेडी नाइ्टस विद कपिल के शो में ही पता चलेगा।
मालूम हो कि फिल्म 'द एक्सपोज' की कहानी साठ के दशक में एक बॉलीवुड की सेक्स सिंबल की है जिसकी अचानक महल से गिरकर मौत हो जाती है। अब यह एक मर्डर था या सुसाइड. इसी मिस्ट्री को फिल्म में साल्व किया गया है। फिल्म में हिमेश रेशमिया, इरफान खान, सोनाली राउत, आदिल हुसैन और सव्यसाची चक्रवर्ती है। फिल्म में हनी सिंह केवल गाने के लिए नहीं है बल्कि उन्होंने फिल्म में निगेटिव रोल प्ले किया है। फिल्म के निर्देशक अनंत महादेवन हैं। फिल्म 23 मई को रिलीज होने जा रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/2GDC0QyIWm4?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












