Oppss..गुत्थी की वजह से अब फ्लॉप होगा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'!
[टेलीविजन] फिल्म 'गब्बर इज बैक' का ट्रेलर तो आप लोगों ने देखा ही होगा। फिर अक्षय कुमार के साथ साथ उसमें टेलीविजन का एक जाना पहचाना चेहरा भी जरूर देखा होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनील ग्रवोर की, जिन्हें लोग गुत्थी के नाम से ज्यादा जानते हैं।
बता दें, मशहूर टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की गुत्थी अब सीधा गब्बर इज़ बैक में अक्षय कुमार से टक्कर लेने वाली है। खबरों की मानें तो, सुनील ग्रोवर गब्बर इज़ बैक में विलेन का किरदार निभा रहे हैं।
बहरहाल, सुनील ग्रोवर ने तो इस मौके पर खुशी जताई है और इसे एक अलग अनुभव माना है। लेकिन क्या कपिल शर्मा भी इससे खुश होंगे? एक मिनट, गुत्थी कॉमेडी नाइट्स छोड़ने नहीं वाली..लेकिन सवाल कुछ और है....
WOW: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी आएगा LEAP, ऐसे होंगे किरदार!
गुत्थी कॉमेडी नाइट्स का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन, गब्बर इज बैक में निगेटिव किरदार निभाने के बाद क्या लोग गुत्थी को उसी तरह पसंद कर पाएंगे। हालांकि सुनील ग्रोवर की एक्टिंग टैलेंट पर हमें पूरा भरोसा है। लेकिन यदि गब्बर इज बैक में सुनील के निगेटिव किरदार को दर्शक पसंद करते हैं, तो कॉमेडी नाइट्स पर इसका काफी असल दिख सकता है।
अब कपिल शर्मा गुत्थी के इस नए रास्ते को लेकर क्या सोचते हैं, यह तो वही जानें, लेकिन हमें डर है कहीं टॉप 3 में चल रहा यह शो टीआरपी के मामले में धोखा न खा जाए।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


