सुनील जैसा हाल ना हो इसलिए कॉमेडी नाइट्स में नहीं आये अभिषेक?

आज से सोनी पर रात साढ़े नौ बजे एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा... प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है जिसकी मेजबानी गोविंदा के भांजे और जाने-माने टीवी हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक करने जा रहे हैं। जिनके बारे में एक खास बात सुनने में आयी है कि वो अपने मित्र कपिल शर्मा के हिट शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में नहीं आ रहे हैं और उन्होंने शो में काम करने से मना कर दिया है।

Pics: कॉमेडी नाइट विद कपिल

जिसके बारे में कृष्णा ने कहा कि वो उसी प्रोग्राम में काम करते हैं जहां स्पेस चाहिए होती हैं और उन्हें लगता है कि कपिल के शो में उनके लिेए स्पेस का स्कोप काफी कम है इसलिए ही उन्होंने अपने जिगरी दोस्त कपिल को मना कर दिया है।

हालांकि अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि कपिल के शो के लिए कृष्णा ने इसलिए मना कर दिया क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि उनका हाल भी उनके दोस्त सुनील ग्रोवर के जैसा हो जो कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से पहले कपिल के बहुत अच्छे मित्र हुआ करते थे लेकिन शो के कामयाब होने के बाद आज वो कपिल के सबसे बड़े दुश्मन बन गये हैं। अब इसके पीछे कारण कपिल हों या सुनील ग्रोवर.. इससे फर्क नहीं पड़ता है लेकिन सच्चाई यही है कि कपिल-सुनील आज नदी के दो किनारें बन गये हैं।

इसलिए ऐसा कुछ शायद कृष्णा नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने अपनी दोस्ती को अपने प्रोफेशन से दूर रखकर समझदारी दिखायी है। मालूम हो कि एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा .. में जज फराह खान और अनु मलिक हैं। इस शो के लिए कृष्णा में विशेष तैयारी की है और कहा है कि वो स्वस्थ मनोरंजन लोगों को परोसेंगे औऱ सेक्स कॉमेडी से दूर रहेंगे।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक सोनी टीवी के शो कॉमेडी सर्कस में साथ काम कर चुके हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X