देखें: टी-शर्ट और कैप पहन कर कपिल ने काटा केक

आज टीवी के हॉट कॉमेडियन कपिल शर्मा 33 साल के हो गये हैं। उनके साथियों और कलर्स चैनल ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर उनसे केक कटाया और उनका जन्मदिन मनाया। कपिल ने ग्रे कलर की टीशर्ट और कैप लगाकर अपना बर्थडे केक काटा।

2 अप्रैल 1981 को अमृतसर में जन्में कपिल आज टीवी ही नहीं बॉलीवुड के लोगों के बीच में भी जाना-पहचाना नाम है। 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज 3' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले कपिल शर्मा 'कॉमेडी सर्कस', 'कॉमेडी के सुपरस्टार्स' और 'कॉमेडी सर्कस' जैसे कई फेमस टीवी शो जीत चुके हैं।

कपिल शर्मा 33 के, भूत संग मनायेंगे बर्थडे पार्टी

कपिल बेहतरीन होस्ट औऱ नायाब गायक भी हैं। स्टेज पर कपिल कभी कोई स्क्रीप्ट लेकर नहीं आते हैं। इसलिए ही तो लोग उन्हें हाजिरजवाब और लाजवाब कहते हैं। उनका शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल .. ना केवल टीवी का एक शो है बल्कि लोगों की आदत में शुमार हो चुका है। कपिल का कौशल अब आपको बड़े पर्दे पर भी दिखने वाला है, उन्होंने यशराज की तीन फिल्में साइन की है।

कपिल बेहतरीन होस्ट औऱ नायाब गायक भी हैं

कपिल की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जिस समय कपिल के सेट पर आग लगी थी, उस समय बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों जैसे लता मंगेशकर, शाहरूख खान सरीखे लोगों ने कपिल की मदद करने की पेशकश की थी लेकिन यह कपिल की खुद्दारी थी कि उन्होंने किसी की मदद नहीं ली।

कॉमेडी के इस महान कलाकार को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देता है। एक नजर नीचे की स्लाइडों पर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X