कपिल शर्मा की ना सही अक्षय कुमार की तो रिस्पेक्ट कर लेते!
[टेलीविजन] पिछले तीन सालों से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट करने वाला शो कोमेडी नाइट्स विद कपिल अब बंद हो चुका है। हालांकि दर्शकों को और अक्षय को भी सीरियल के आखिरी एपिसोड का इंतजार करना होगा।
जैसा कि अक्षय कुमार शो के आखिरी एपिसोड में अपनी फिल्म एयर-लिफ्ट का प्रमोशन करने गये थे। लेकिन चैनल ने उन्हें भी दरकिनार करते हुए शो को बीते रविवार ऑन एयर नहीं किया।,जिसका गुस्सा दर्शकों ने चैनल के खिलाफ जमकर ट्विटर पर निकाला। सूत्रों के मुताबिक शो का प्रसारण 24 जनवरी को किया जाएगा।
[कॉमेडी नाइट्स विद कपिल: जब खुद रो दिये दुनिया को हंसाने वाले]
गपशप गलियारों के मुताबिक कपिल कॉमेडी नाइट्स बचाओ से नाराज हैं। जिसके चलते चैनल से नाराज होकर कपिल ने अपने शो को बंद करने का फैसला लिया।
हालांकि शो के टेलीकास्ट होने से पहले आखिरी एपिसोड की एक क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस क्लिप को लोग बहुत पसंद कर रहे है। इस वीडियो में जो खास बात देखने को मिली है वो यह है कि गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर बेहद भावुक नजर आ रहे हैं।
[कॉमेडी नाइट्स विद कपिल: जब खुद रो दिये दुनिया को हंसाने वाले]
शो के आखिरी एपिसोड में शो में खिलाड़ी अक्षय कुमार ने जब कपिल से पूछा कि वे अब सिद्धू जी को काफी मिस करेंगे और जब उन्हें उनके शेर सुनने होंगे तो क्या करेंगे?
कपिल ने कहा, "हम दोनों तो एक ही शहर के हैं। जब मन होगा चले जाएंगे उनके पास।"लेकिन सिद्धू ने कपिल का दिल जीत लिया, जब उन्होंने कहा, "मैंने इसकी बाजू पकड़ी है और मरते दम तक इसे छोडूंगा नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications











