फिल्मसिटी में हंगामा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सहित सारे शो के शूट रुके

खबर के अनुसार फिल्म सिटी में सुबह शूटिंग शुरु होने के दौरान बालाजी के सेट पर किसी आदमी ने एक फिल्म सेटिंग करने वाले से झगड़ा कर लिया और उसके बाद उसे बहुत मारा। इस घटना के तुरंत बाद ही फिल्म सेटिंग और फिल्म सिटी के मजदूरों की यूनियन ने हंगामा शुरु कर दिया और सभी शूट बंद करा दिये। पुलिस को बुलाने पर वहां पर भारी बंदोबस्त किये गये लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई निगोशिएशन नहीं हो पाई है। सुबह से ही सारे शूट बंद होने के चलते फिल्म व सीरियल्स की टीम को काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
खबर तो ये भी है कि बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को इस झगडे़ को निपटाने के लिए बुलाया गया है। हालांकि वो शहर में नहीं हैं लेकिन उन्हे तुरंत ही बुलाकर इस झगड़े को निपटाने का फैसला किया गया है। ज्ञात हो कि मुंबई की मजदूर यूनियन के कर्ता धर्ता मिथुन चक्रवर्ती ही हैं। उनके कहने पर सभी मजदूर दोबारा से काम पर लौट सकते हैं। पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर सकती।


Click it and Unblock the Notifications











