कॉमेडी सर्कस के सेट पर लगी आग काफी नुकसान हुआ!
मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में मौजूद फिल्म सिटी में आज सुबह आग लग गयी है और कॉमेडी नाइड्स विद कपिल का पूरा सेट जलकर राख हो गया है। सुबह से ही फिल्म सिटी में कई सारे पानी के टैंकर, फायर ब्रिगेड मौजूद थे। हालांकि कॉमेडी सर्कस की मीडिया पर्सन का कहना है कि ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ है लेकिन इसके बावजूद मीडिया को मिली खबर के अनुसार पूरे सेट पर आग लगने की वजह से काफी ज्यादा नुकसान हो चुका है। फिल्म सिटी में कई फिल्मों की शूटिंग भी चल रही थी। इस आग की वजह से बाकी की शूटिंग ना रुके इसलिए सभी काफी कोशिश कर रहे हैं कि आग को जल्द से जल्द बुझाने की।
कॉमेडी सर्कस के सेट पर आज 25 सितंबर की सुबह से ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देखी गयीं। जब वहां जाकर पता किया गया तो पता चला कि फिल्म सिटी में मौजूद कमेडी नाइट विद कपिल के सेट पर बुरी तरह से आग लग चुकी है। पहले थोड़ी सी आग को बुझाने के प्रयास में आग काफी फैल गयी। आस पास आग ना बढ़े इसलिए तुरंत ही फायर बिग्रेड को फोन किया गया और अब आग पर काबू पाया जा रहा है। खबर के अनुसार पूरा कॉमेडी नाइट्स का सेट जल चुका है और अब शूटिंग के लिए जल्द से जल्द दूसरा इंतजाम किया जाए।

इससे पहले भी गोरेगांव की फिल्म सिटी में आग की खबरें आ चुकी हैं। चूंकि पूरा क्षेत्र काफी हरा भरा है इसलिए आग और भी जल्दी फैल जाती है। इसके अलावा फिल्म सिटी में कई सारी फिल्मों की शूटिंग भी आजकल चल रही है। जिस वजह से आग लगने से काफी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। अभी तक किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। कहा जा रहा है कि वहां पर जो लोग भी मौजूद थे वो बाहर आ गये थे और किसी को कोई चोट या जलने की कोई खबर नहीं है।
<center><iframe src="https://www.facebook.com/video/embed?video_id=595041067201232" width="100%" height="450" frameborder="0"></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











