गुत्थी-कपिल में कोई पंगा नहीं, ओमान में दिखेंगे साथ-साथ

कलर्स के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो और टीवी की दुनिया में नया इतिहास रचने वाले शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के बारे में पिछले दिनों खबर आयी थी कि इस शो के सबसे अहम किरदार गुत्थी यानी की सुनील ग्रोवर और शो के निर्माता औऱ होस्ट कपिल शर्मा के बीच में पैसों को लेकर झगड़ा चल रहा है इसलिए सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया है। इस खबर के बाद काफी गलत प्रतिक्रियाएं लोगों की ओर से कपिल के लिए आ रही थीं।

जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए मशहूर हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने ट्विट किया है कि उनके और शो के गुत्थी यानी की सुनील ग्रोवर के बीच में कोई पंगा नहीं हैं और ना ही दोनों एक-दूसरे से नाराज हैं। उनके बीच में कोई झगड़ा और मनमुटाव नहीं है। गुत्थी जब चाहें शो में वापस आ सकते हैं, हम उनका पूरे दिल से वेलकम करेंगे औऱ जो लोग यह कहते फिर रहे हैं कि हमारे बीच में झगड़ा चल रहा है तो उन्हें मैं बता दूं कि 22 नवंबर को ओमान में जो शो होने जा रहा है उसमें मैं और गुत्थी साथ नजर आयेंगे और अगर हमारे बीच में कुछ तनाव होता तो क्या हम साथ काम करते। कपिल ने यह भी लिखा है कि गुत्थी की जगह कोई और नहीं ले सकता है।

गौरतलब है कि ऐसी खबर आयी थी कि शो की लोकप्रियता के चलते सुनील ने कपिल से ज्यादा पैसे की डिमांड कर दी थी जो कि कपिल को नागवार गुजरा जिसके बाद सुनील ने नाराज होकर शो छोड़ने का फैसला कर लिया। इसमें कोई शक नहीं कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का अहम हिस्सा था किरदार गुत्थी, इसलिए निसंदेह उनके जाने से शो पर कुछ तो प्रभाव पड़ेगा ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X