TWIST: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल की जगह नया होस्ट...
[टेलीविजन] कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल शर्मा नहीं? जी हां, कपिल ने शो से एक महीने का ब्रेक लिया है और माना जा रहा था कि शो बंद हो जाएगा लेकिन कपिल को बॉलीवुड बहुत प्यार करता है और उनका शो यूं ही थोड़ी बंद होने देगा। तो कलर्स ने डिसाइड किया है कि जब तक कपिल शो पर वापस नहीं आ जाते तब तक रोज़ एक सेलिब्रटी शो को होस्ट करेगा।

पहला ऑफर दिया गया करण जौहर को और उन्होंने झट से ये ऑफर मान भी लिया है। अब शो का नाम कॉमेडी नाइट्स विद कपिल रहेगा या कॉमेडी नाइट्स विद करण हो जाएगा इसमें अभी संदेह है। लेकिन फैन्स के लिए खुशखबरी ये है कि शो बंद नहीं होगा।
[एक साथ बंद होंगे ज़ी टीवी के दो सीरियल...कुबूल है?]
लेकिन जो कपिल के फैन्स हैं वो इस शो को कपिल के बिना देखेंगे या नहीं इस पर काफी डाउट है। जो भी है, शो तो चलता रहेगा और करण जौहर की कॉमिक टाइमिंग पर अगर किसी को डाउट है तो एक बार कॉफी विद करण देख ही ले!
[PHOTOS: कॉमेडी नाईट्स + सलमान खान = हंसी का ओवरडोज़]


Click it and Unblock the Notifications











