तो क्या शादी कर रही हैं बिट्टू शर्मा की वाइफ???
मिसेज शर्मा अब कपिल के तानों से थक चुकी हैं और शादी का मूड बना चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं सुमोना चक्रवर्ती की। जी हां, वही सुमोना जिन्हें छोटे पर्दे के धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से तहलका मचा दिया।

एक दैनिक अखबार के हवाले से सुमोना जल्द ही अभिनेत्री काजोल के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी के शादी करने जा रही हैं। बताया जाता है कि सुमोना और सम्राट की मुलाकात मुंबई में कुछ साल पहले दुर्गापूजा के मौके पर हुई थी।
सम्राट फिल्मालय स्टूडियो को मालिक हैं और हिंदी फिल्मों में कुछ कोशिशें कर चुके हैं। वह निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म खेले हम जी जान से में भी नजर आए थे। सुमोना भी फिल्मों में किस्मत आजमा चुकी हैं। वह बर्फी में दिखाई दी थीं। सम्राट से पहले उनका नाम अभिनव शुक्ला और गौरव चोपड़ा से जुड़ा था।
PICS: कॉमेडी नाइट्स के सेट पर परिणीति रणवीर का Titanic Moment!
दोनों की उम्र के अंतर पर चौंकिएगा मत! सुमोना जहां 28 साल की हैं, वहीं सम्राट 40 पार कर चुके हैं। उधर, सम्राट इस बात से इंकार कर रहे हैं कि उनका सुमोना से प्रेम संबंध है और वे विवाह करने जा रहे हैं। अब देखना यह है कि आगे क्या होता है क्योंकि सुमोना इस मामले में पूरी तरह खामोश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











