Do You Know: 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के चाहने वाले 1 करोड़

कॉमेडी नाइट्स में पहुंचे बाबूजी आलोक नाथ..कहा मैं भी हूं सेक्सी यार..
इस बारे में निर्माता कपिल ने कहा, "जो हमारा फेसबुक पेज पसंद करते हैं और हमारी विषय सामग्री अपने दोस्तों के साथ बांटते हैं, उन्हें हमारा हार्दिक धन्यवाद। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' न केवल दर्शकों की संख्या के मामले में नंबर वन शो है बल्कि अब प्रशंसकों की संख्या के मामले में भी नंबर वन है। मेरा लोगों को हंसाने का छोटा सा शौक टेलीविजन पर एक उत्कर्ष मनोरंजन सामग्री के रूप में बड़ा हो गया है, जिसे मैं आगे भी बेहतर बनाने के लिए कड़ा परिश्रम करूंगा।"
मालूम हो कि टीवी की दुनिया में यह एक अकेला शो है जिसमें आने के लिए बड़े से बड़े सितारे भी बेकरार रहते हैं। अभी तक किसी भी रियलिटी शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं पहुंचने वाले अमिताभ बच्चन भी कपिल के इस लोकप्रिय शो का हिस्सा बन चुके हैं। और खबर है कि शो में बहुत जल्द भारत कोकिला और मां सरस्वती की वरदान लता मंगेशकर भी आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications