राजू चंदन ने ही लूट लिया राजू अक्षय का स्पेशल डे!
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो के बेहतरीन कॉमेडियन चंदन प्रभाकर उर्फ राजू की शादी जो कि पांच दिन पहले हुए थी आज भी चर्चा का विषय है। राजू की शादी की खबरें आज भी सुर्खियों का हिस्सा हैं जबकि 1 मई को रिलीज हुई अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक खबरों में कहीं पीछे छूट गयी।
राजू की शादी की तस्वीरें और उनकी शादी से जुड़ी हर एक डीटेल जानने को लोग आज भी उत्सुक हैं, वहीं गब्बर इज बैक फिल्म जो कि वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे रह जाने वाली हैं को लेकर दर्शकों की उत्सुकता धूमिल पड़ गयी है।
Gabbar Is Back review- भ्रष्टाचार की पीठ पर पीडब्ल्यूडी 'पावर वाला डंडा'
तो यहां पर कहना गलत ना होगा कि टीवी के राजू ने फिल्मों के राजू कड़ी टक्कर दे दी है। राजू की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। वहीं गब्बर इज बैक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ खास बज नहीं नज़र आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

