कॉमेडी के मंच पर पहली बार कपिल संग अमिताभ

कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' की लोकप्रियता वाकई में सबसे ज्यादा है तभी तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस शो के जरिये अपनी आने वाली फिल्म 'भूतनाथ रिटर्नस' का प्रमोशन करने की बात सोची है। जो कि शो के होस्ट और निर्माता कपिल शर्मा के लिए काफी बड़ी और गौरव की बात है।

Did You Know: आजकल का बच्चा अपने बाप का भी बाप है

जी हां अमिताभ बच्चन बहुत जल्द कपिल के शो में मेहमान बनकर आयेंगे और शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती करेंगे जिसमें उनका साथ देंगे शो के अहम किरदार दादी( अली असगर) और नवजोत सिंह सिद्दू। शो के इस एपीसोड के लेकर खुद कपिल भी काफी उत्साहित हैं।

ना बाबा ना... मुझे फिर से राजनीति में नहीं आना: अमिताभ बच्चन

मालूम हो कि बी आर चोपड़ा प्रोडक्शन की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' साल 2008 की हिट फिल्म 'भूतनाथ' की सीक्वेल है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, यश पाठक, जूही चावला ने मुख्य किरदार निभाया था लेकिन इस बार फिल्म में रणबीर कपूर ने गेस्ट रोल किया है। फिल्म का बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

Did You Know: 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' का प्रमोशन करते हुए अमिताभ ने कहा कि आजकल का बच्चा अपने बाप का भी बाप है। उनसे पूछा गया था कि आपका अपने परिवार को छोटे बच्चों से काफी लगाव है। आपने उनसे क्या सीखा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X