सरेआम लोगों के सामने आलिया-अर्जुन ने एक-दूजे को चूमा
2 स्टेट्स में लड़कों के बारे में बताई गयीं कुछ खास बातें!
27 अप्रैल को कलर्स पर प्रसारित हुए कपिल के शो कॉमेडी नाइ्ट्स विद कपिल में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अपनी हिट फिल्म '2 स्टेट्स' का प्रमोशन करने आये थे लेकिन शो के दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े और एक-दूसरे को किस करते नजर आये जिसके लिए कपिल शर्मा को कहना पड़ा कि अगर आप लोगों को वाकई में रोमांस करना है तो हम आधे घंटे के बाद शो को शूट कर लेंगे।
कुल मिलाकर रविवार को आलिया-अर्जुन ने कपिल शर्मा के साथ शो में जमकर मस्ती की। शो के दौरान कपिल ने अपने हॉट प्रश्नों से आलिया और अर्जुन को शर्माने पर मजबूर भी किया।
अक्सर फिल्म की रिलीज के एक दिन बाद या एक दिन पहले स्टारकास्ट अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कपिल के हिट शो 'कॉमेडी नाइ्टस विद कपिल' में मेहमान बनकर आते हैं लेकिन आलिया-अर्जुन तो दस दिन बाद अपनी हिट फिल्म '2 स्टेटस' का प्रमोशन करने आये हैं। फिल्म ने अब तक 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इस बात को काफी हवा दी गयी थी कि आलिया-अर्जुन के बीच में चक्कर चल रहा है लेकिन सबको लगा कि यह पब्लिसिटी स्टंट है लेकिन कपिल के शो में जो हुआ उसे देखकर तो लगा कि यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं सचमुच में रियलिटी है।


Click it and Unblock the Notifications












