प्रीति संग कपिल बनायेंगे अपनी रीयल फैमिली

एक बार फिर से टीवी के हास्य अभिनेता कपिल शर्मा हेडलाइन्स में हैं,, लेकिन इस बार वजह उनके साथी कलाकार से उनका झगड़ा नहीं बल्कि इस बार वह अपने साथी के साथ प्यार और रोमांस की वजह से सु्र्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि कलर्स के सबसे पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट विद कपिल के होस्ट कपिल को रीयल लाइफ में प्यार हो गया है। खबर है कि कपिल को शो के ही क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस से इश्क हो गया है और वह दोनों शादी करने जा रहे हैं।

हालांकि कपिल की ओऱ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन उनके करीबियों की माने तो कपिल शर्मा और प्रीति.. कॉमेडी सर्कस.. के ही दौरान काफी करीब आ गये थे लेकिन इससे पहले हमेशा दोनों ने एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया है लेकिन लोगों का कहना है कि लंबे अरसे दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है और अब तो लोग खुलकर कहने लगे हैं कि कपिल को प्रीति से प्यार हो गया है इसलिए वह उसे अपनी दुल्हन बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

खैर जो भी हो इसमें कोई शक नहीं कि कपिल का शो...इस समय टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है। फैमिली चैनल पर आने वाला यह शो उन चंद शो में से एक है जिसमें स्वस्थ मनोरंजन और हेल्दी कॉमेडी देखने को मिलती है।

खैर देखते हैं कि लोगों को हंसाने वाले कपिल कब अपने मुंह से अपनी आने वाली जिंदगी और प्रीति के बारे में लोगों के सामने खुलासा करते हैं। कपिल के सिर पर सेहरा बंधे हुए देखने का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X