जानिए क्यों कपिल की वजह से दुखी हैं श्रद्धा-सिद्धार्थ?
27 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म एक विलेन का प्रमोशन करते हुए श्रद्धा ने कहा कि "मैं कभी कपिल के शो में नहीं गई। मैं आशा करती हूं कि इस बार ('एक विलेन' के प्रचार के लिए) वहां जा पाऊंगी। मुझे इसमें जाने का बेसब्री से इंतजार है।" यह बहुत दुखद है कि शो अब खत्म होने जा रहा है। यह बहुत अच्छा शो है।"
तो वहीं फिल्म के हीरो सिद्धार्थ अपनी पिछली फिल्म 'हंसी तो फंसी' के प्रचार के दौरान 'कॉमेडी नाइट्स..' में आए थे। उन्होंने कहा, "यकीनन मैं दुखी हूं। मैं उनका और उनके शो का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"
मालूम हो कि कपिल शर्मा ने ट्विट करके लोगों को इत्तला दी है कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'.. सितंबर में बंद हो जायेगा, इसके पीछे वजह बतायी जा रही है शो के होस्ट कपिल का फिल्मों में सक्रिय होना। कपिल ने यशराज बैनर के साथ तीन फिल्मों का करार दिया है। उनकी पहली फिल्म 'बैंक चोर' की शूटिंग के लिए उन्हें टाइम नहीं मिल पा रहा था जिसके कारण ही उन्होंने शो को बंद करने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन' में श्रद्धा-सिद्धार्थ के अलावा रितेश देशमुख भी है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। लोगों को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं, देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
