पलक को लगा 'मेसेंजेर ऑफ़ गॉड' का श्राप... पहुंची जेल!
[टेलीविजन] कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की पलक को लग गया है श्राप और ये श्राप दिया है मेसेंजेर ऑफ़ गॉड ने। जी हां पलक यानी किकू शारदा को एक कॉमेडी एक्ट में गुरमीत राम रहीम जी की फिल्म मेसेंजेर ऑफ़ गॉड 2 का स्पूफ बनाना महंगा पड़ गया। और जिसके लिए वह पहुँच गये हैं जेल।

दरअसल डेरा सच्चा सौदा समर्थकों का आरोप है कि एक चैनल पर ‘जश्न-ए-आजादी' शो के कॉमेडी एक्ट में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की फिल्म ‘एमएसजी-टू' के एक सीन के साथ छेड़छाड़ की गई है।
[LIMIT: इस टीवी एक्टर का 'अश्लील गेम' पड़ गया भारी...फूटा भांडा!]
यह शो 27 दिसंबर को टेलिकास्ट किया गया था। इसमें गुरमीत राम रहीम जैसे गेटअप में टीवी आर्टिस्ट्स को शराब परोसते और लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते दिखाया गया।
इसी से नाराज होकर बाबा के समर्थकों ने कीकू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज कराया था। किकू शारदा को हरियाणा पुलिस ने आज मुंबई गोरेगांव से गिरफ्तार किया गया। जहां से उन्हें आज ही सुबह दिल्ली लाया गया और 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। इस मामले में शो के नौ और कलाकारों पर केस दर्ज किया गया है।
[SHOCK: टीवी की बालिका वधू और ललिया के साथ छेड़छाड़!]
किकू के अलावा डेरा सच्चा सौदा सर्मथकों ने 9 और कलाकारों पर केस दर्ज किया है। जिसमें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में नजर आने वाले सुनील ग्रोवर (गुत्थी), असगर अली (दादी), राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटीऔर सना खान शामिल है।
[रेप के आरोप के बाद...11 दिनों से लापता हैं ये टीवी एक्टर!]
इनमें से कीकू को कैथल पुलिस ने पेशी वॉरंट पर हिरासत में लिया। बता दें डेरा समर्थक उदय सिंह ने एक जनवरी को इन कलाकारों के खिलाफ कैथल में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications