कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा: नहीं सुधरे कृष्णा...जॉन अब्राहम की बदतमीजी

हाल ही में शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा फ़ोर्स 2 को प्रमोट करने पहुंचे थे। लेकिन शो के दौरान कृष्णा अभिषेक ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे अब कृष्णा को मांगनी पड़ रही है माफी।

By Goldi

एक बार फिर से कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा सुर्खियों मे है। कारण है वही पुराना शो का फॉर्मेट रोस्टिंग..और इस बार शो से नाराज हुए है जॉन अब्राहम।

बता दें, हाल ही में शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म फ़ोर्स 2 को प्रमोट करने पहुंचे थे।

 John Abraham

इसी बीच शो में जब कृष्णा ने जॉन की कुछ पुरानी फिल्मों को लेकर उन्हें रोस्ट करना शुरू किया तो जॉन ने उन्हें रोका। लेकिन कृष्णा अपनी हरकत से बाज नहीं आये । जिस कारण जॉन बीच में ही शो से उठकर चले गये।

खुद को काली कहकर लाइमलाइट बटोर रही हीरोइन - कॉमेडियन कृष्णा

कृष्णा ने खुद एक अखबार से बातचीत के दौरान बताया कि, जॉन और मै एक दुसरे को काफी सालो से जानते है वह काफी अच्छे व्यक्ति है। हाल ही जब मेरे पिता की मृत्यु हुई तो उन्होने खुद फोन कर मुझे सांत्वना दी। मुझे बेहद दुःख है कि वह मेरी वजह से दुखी हुए है।

ऋतिक-अक्षय के बाद इस एक्ट्रेस ने किया 'कॉमेडी नाइट्स' में आने से मना!

सेट पर हुए वाकये को बताते हुए कृष्णा ने कहा कि, "मै उनकी कुछ पुरानी फिल्मो पर उन्हें रोस्ट कर रहा था कि, तभी उन्होंने मुझे रोकते हुए कहा कि, ये फिल्मे उनके दिल के बेहद करीब है वह ऐसे मजाक ना बनाये। कुछ देर बाद जब मेने जॉन को स्टेज पर आकर मेरे और सोनाक्षी के साथ डांस करने के लिए बुलाया तो उन्होने मना कर दिया। तब मुझे एहसास हुआ कि वह मुझसे नाराज है

मेने उनसे माफी मांगने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक वह सेट से जा चुके थे। मै बीते कई दिनो से सिर्फ इसीलिए सो नही सका हूं। जब मुझे पता लगा कि सेट पर जॉन अपनी फिल्म को प्रमोट करने आ रहा हैं तो मै खासतौर से जॉन के लिए कुल्लू मनाली से फ्लाइट पकड़ कर आया। मुझे उम्मीद है वह मुझे माफ कर देगें"।

जब कृष्णा से तनिष्ठा चटर्जी वाले शो के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि, मै पहले ही माफ मांग चुका हूं, हालांकि मुझे उस बात से कोई खास फर्क भी नहीं पड़ा था।

PHOTOS: इतना हंसे इतना हंसे कि रो पड़े सलमान!

लेकिन इस बार वास्तव मे काफी दुखी हूं क्यों कि मेरी वजह से जॉनअपसेट हुए है। जॉन इंडस्ट्री के सबसे अच्छे इन्सान हैं, उम्मीद है वह मुझे माफ करेगें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X